आनंदपुरी: डोकर धाम और गोविंद गुरु धूणी पर नई फसल के भुट्टों का हवन-पूजन
आनन्दपुरी क्षेत्र में नई फसल की अच्छी पैदावार और समृद्धि की कामना को लेकर डोकर धाम एवं फलवा स्थित गोविंद गुरु धूणी पर भुट्टा पूजन और हवन कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर संत-महात्माओं, भक्तों और आसपास के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दीं।