लखीसराय: नया बाजार: किऊल नदी में बारिश से पानी भरने से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ी
नया बाजार स्थित किऊल नदी में आयोजित श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ में बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है।बीते दो मई से चल रहे महायज्ञ के बीच बुधवार को हुई बारिश के कारण किऊल नदी में पानी भर गया, जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।गुरुवार की पूर्वाहन 9:30 पर श्रद्धालुओं के पानी के बीच होकर योग स्थल तक पहुंचते देखा गया।