लखीसराय: नगर थाना क्षेत्र: अशोक धाम महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस बल तैनात
मंगलवार की दोपहर 12:52 पर सोशल मीडिया से मिली जानकारी केअनुसार नगर थाना क्षेत्र स्थित अशोकधाम मंदिर में आयोजित अशोकधाम महोत्सव” को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधि-व्यवस्था संधारण एवं आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंदिर परिसर एवं मुख्य मार्गों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई।