जमुई: क्यूल रेलवे स्टेशन पर भटक रही 5 वर्षीय बच्ची को रेल पुलिस ने बरामद कर चाइल्ड लाइन के हवाले किया, पहचान की जा रही है
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 क्यूल रेलवे स्टेशन पर भटक रही 5 वर्षीय बच्ची को रेल पुलिस ने शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे बरामद कर झाझा रेल पुलिस को सौंपा गया। उंसके बाद झाझा रेल पुलिस द्वारा बच्ची को चाइल्ड लाइन जमुई के हवाले कर दिया गया। बच्ची अपना नाम खुशी साहू और पिता का नाम गोपाल साहू बता रही है, लेकिन वह कहां की रहने वाली है उसका गांव व जिला का नाम क्या है यह बताने में असमर्थ है।