जमुई: झखुआ बिठलपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने दादा और पोते को मारपीट कर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Nov 9, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के झखुआ बिठलपुर में शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:30 बजे भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने सजन मांझी और उनके पौत्र जादू मांझी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।उंसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।