लाडनूं: झरड़िया गांव के समीप टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत व एक घायल
Ladnu, Nagaur | Apr 9, 2024 झरड़िया गांव के समीप एक टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई व एक युवक घायल हो गया।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतक नाथुराम सांडास गांव का निवासी था, जिसका शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घायल का उपचार जारी है।