बल्लबगढ़: सुभाष कॉलोनी में 18 वर्षीय युवती ने पिया ऑल आउट का जहरीला पानी, खराब हालत में लाया गया बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल
बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल में युवती के परिजनों ने युवती के ऑल आउट का जहरीला पानी पीने की कोई ठोस वजह नहीं बताई है। उनका कहना है की लड़की ने गलती से ऑल आउट का पानी पी लिया लेकिन यह बात तो साफ है कि कोई भी ऑल आउट की बन्द बोतल का पानी भूलवस नहीं पी सकता है। जिसे देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है ताकि मामले की जांच की जा सके।