बल्लबगढ़: सेक्टर 56 में क्राइम ब्रांच ने स्नैचिंग अवैध हथियार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम चंद्रभान उर्फ आलू उम्र 21 साल और अनिल उमराव 24 साल दोनों का नाम शामिल है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के हातिया गांव के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है।