कुक्षी: कुक्षी में श्री नवपद जी की ओली तप आराधना पूजा का भव्य आयोजन
Kukshi, Dhar | Oct 27, 2026 कुक्षी के श्वेताम्बर जैन श्री संघ में आसोज माह में श्री नवपद जी की ओली तप आराधना भक्ति और धर्म से सम्पन्न हुई। साध्वी श्री अमितदृष्टा ने नवपद आराधना के महत्व और पंच परमेष्ठियों के बारे में विस्तार से बताया। करीब 40 आराधकों ने आयम्बिल तप किया। प्रमुख भक्तों का सम्मान भी किया गया।