पचरुखी: हरदिया पासवान चौक से चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सराय पुलिस ने सोमवार की संध्या थाना क्षेत्र के हरदिया पासवान चौक से चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक माहपुर निवासी संतोष मांझी का पुत्र करण कुमार है। जिसे पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया।