पचरुखी: कोदई में आकर्षण का केंद्र बना सरस्वती पूजा पंडाल, उमड़ी लोगों की भीड़
पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के कोदई स्थित मां सरस्वती का पूजा पंडाल इन दिनों श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा पंडाल को देखने के देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। पंडाल के अंदर बनी मां सरस्वती की प्रतिमा भी अलग है। सरस्वती प्रतिमा के इर्द गिर्द बनी मूर्तियां स्वच्छता और जल जीवन हरियाली का संदेश दे रही है।