पचरुखी: मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भड़के सरौती मठ के मठाधीश, कहा- खड़गे की कोई औकात नहीं
कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के गंगा स्नान से संबंधित बयान को लेकर पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सरौती मठ के मठाधीश महंत मुरारी दास त्यागी भड़क उठे और कहा कि खड़गे की कोई औकात नहीं है। महंत मुरारी दास त्यागी ने कहा कि गंगा स्नान से मोक्ष, पुण्य और रोजगार सभी चीजों की प्राप्ति होती है।