पचरुखी: मौलाना की हत्या के मामले में पचरुखी पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर भेजा जेल
पचरुखी थाना पुलिस ने मौलाना दिलशाद के हत्यारे दोस्त अब्दुल बारी रजा को मंगलवार की दोपहर दो बजे सिवान कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब हो कि शनिवार की देर रात पचरुखी थाना क्षेत्र के मंद्रापाली स्थित परती में सीतामढ़ी निवासी मौलाना दिलशाद की उसके दोस्त अब्दुल बारी रजा ने धारदार हथियार से हत्या कर दिया।