पूर्णिया पूर्व: पीरगंज गांव में ब्लैकमेलिंग के बाद महिला की हत्या, अवैध संबंध के दबाव में इनकार पर दिया गया घटना को अंजाम
Purnea East, Purnia | Aug 18, 2026
पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरगंज गांव में 13 अगस्त की रात 11 बजे हुई शादीशुदा महिला की हत्या का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।