जरमुंडी के भाजपा विधायक देवेन्द्र कुंवर समेत 9 लोगों पर हत्या का FIR दर्ज
फंदे पर मिला था रसोइया का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप,
• जरमुण्डी विधायक देवेन्द्र कुंवर के रसोइया का नोनीहाट डाक बंगला में पंखे से लटका शव मिलने के मामले में पुलिस ने विधायक समेत 9 लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।
• एसपी पितांबर सिंह खेरवार ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक सारठ क्षेत्र का रहने वाला था।
• मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर विधायक देवेन्द्र कुंवर समेत 9 लोगों को नामजद किया गया है। नामजद आरोपियों में विधायक के अलावा चालक समेत अन्य लोग भी शामिल हैं।
• पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अनुसंधान पूरा होने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी।
• एसपी ने कहा कि केवल शव की स्थिति देखकर इसे हत्या या आत्महत्या करार नहीं दिया जा सकता। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
#Jarmundi #Dumka #Nonihaat #JharkhandNews #BreakingNews #DevendraKunwar