जगदीशपुर: भागलपुर में 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, 21 सुरक्षित, एक लापता
खरीक प्रखंड के राघोपुर तटबंध के पास बुधवार को कटाव निरोधी कार्य में जुटे 22 मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलट गई। नाव पर रेत की बोरियां लदी थीं। मजदूर कटाव रोकने के लिए रेत की बोरियां नदी में डाल रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी ओर पलट गई।