मुज़फ्फरनगर: कर्ज से परेशान गारमेंट्स व्यापारी ने मोती झील में कूदकर दी जान, सुबह की सैर के बहाने निकला था व्यापारी
गारमेंट्स व्यापारी विनोद बाठला ने गुरुवार को शामली रोड स्थित मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यापारी लंबे समय से कर्ज से परेशान थे और व्यापार में भारी घाटा झेल रहे थे। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी बाठला झांसी रानी चौक पर गारमेंट्स का कारोबार करते थे, लेकिन आर्थिक संकट गहराने के चलते लाखों के कर्ज में डूब गए थे।