मुज़फ्फरनगर: छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक ने बीच सड़क पर बरसाए थप्पड़, CCTV में कैद हुई हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
नवाबपुरा मोहल्ले की एक संकरी गली में 35 वर्षीय महिला बाजार से लौट रही थीं। तभी आरोपी शोएब ने उन्हें रोक लिया और अश्लील टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ का प्रयास किया। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी महिला को बार-बार थप्पड़ मार रहा है, जबकि महिला खुद को बचाने की कोशिश करती नजर आ रही है।