मुज़फ्फरनगर: साइबर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, फर्जी ईडी-सीबीआई अफसर बनकर ठगी करने वाले 2 गिरफ्तार, रिटायर इंजीनियर से ठगे थे लाखों
थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा पीडब्ल्यूडी रिटायर इंजीनियर से 33 लाख 33000 की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फर्जी ईडी, सीबीआई न्यायालय, अधिकारी बनकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें पुलिस के द्वारा निखिल गोयल पुत्र नरेश गोयल एवं हरप्रीत सिंह पुत्र चरणजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया जिनका एक साथी राजू फरार चल रहा है।