मुज़फ्फरनगर: जनपद में दहशत के बाद ड्रोन बैन, फोटोग्राफर्स की रोज़ी-रोटी पर संकट, सुरक्षा मानकों के साथ ड्रोन उड़ाने की मांगी अनुमति
जनपद में लगातार देहात और शहरी क्षेत्रों में ड्रोन उड़ने की घटनाओं से फैली दहशत के बीच जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासनिक आदेश के बाद अब शादी-विवाह और अन्य समारोहों में भी ड्रोन कैमरे के इस्तेमाल पर रोक लग गई है।ड्रोन पर लगे इस प्रतिबंध ने फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा कर दिया है।