मंडला: झुलापुल-रामबाग पहुंच मार्ग पर जलभराव, आवागमन बाधित, नाले की निकासी रुकने से बढ़ी परेशानी
Mandla, Mandla | Jul 4, 2026 झुलापुल से रामबाग जाने वाले पहुंच मार्ग पर बारिश के बाद पानी भर जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पूरे मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार इसी मार्ग से स्कूली बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं, लेकिन जलभराव के कारण बच्चों और अन्य राहगीरों को दिक्कत है