कुलपहाड़: अमृत सरोवर योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, चार किस्तों में धन निकासी के बावजूद जगतपुर गड़िया में नहीं हुआ काम
ग्राम जगतपुर उर्फ गढ़िया में अमृत सरोवर तालाब के निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब के नाम पर खुदाई, घाट निर्माण, इंटरलॉकिंग और जीर्णोद्धार के लिए अलग-अलग चार किस्तों में सरकारी धन निकाला गया, लेकिन मौके पर कोई भी कार्य दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का आरोप है कि कागजों में कार्य पूरा दिखाकर धन निकल