घाटमपुर: तहसील क्षेत्र में खेत से घर लौट रही दलित नाबालिग को आरोपी ने अगवा कर किया रेप
घाटमपुर में खेत से लौट रही एक दलित नाबालिग को गांव का युवक अपहरण कर ले गया। उसे ट्यूबवेल के कमरे में बंधक बना लिया और उसके साथ रेप किया। किसी तरह पीड़िता वहां से भागकर अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने गुरुवार रात 10:00 बजे बताया जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।