घाटमपुर: दुरौली गांव में शटरिंग गिरने से घायल शटरिंग कारीगर की हुई मौत
रेऊना थाना क्षेत्र के दुरौली गांव में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलते समय शटरिंग गिरने से शटरिंग कारीगर 32 वर्षीय सोनू दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 7बजे जानकारी दी थाने में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।