घाटमपुर: स्योदी गांव में युवक पर धारदार हथियार से हुआ जानलेवा हमला, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
घाटमपुर थाना क्षेत्र के स्योदी गांव में बीती 31 जनवरी को प्रदीप कुमार के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया था। पीड़ित का आरोप है की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 7:00 बजे बताया प्रकरण पुलिस के संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।