घाटमपुर: घाटमपुर में डाकखाने में ग्रामीणों के खाते खुलवाकर विदेश से मंगाया रुपया, नोटिस मिलने पर हुआ धोखाधड़ी का खुलासा
घाटमपुर में एक बीमा एजेंट ने ग्रामीणों को लालच देकर उनका खाता डाकखाने में खुलवाया और उसके बाद उसमें अपने सहयोगियों के फोन नंबर रजिस्टर्ड करा दिया फिर इन खातों में विदेश से रुपया मंगाया और निकाल कर फरार हो गया।डाक खाने से नोटिस मिलने पर ग्रामीणों को धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6बजे बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है।