घाटमपुर: सजेती में दबंगों ने युवक को पीटकर किया मरणासन्न, पत्नी बोली- आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार, पति लड़ रहा मौत से जंग
सजेती के गुजेला गांव में दबंगों ने 22 जनवरी को एक युवक को पीट कर मरणासन्न कर दिया था।घायल की पत्नी रूपा देवी ने सजेती पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया।थाना प्रभारी ने गुरुवार शाम 6बजे बताया मुकदमे में धारा की वृद्धि कर अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है