घाटमपुर: बरिपाल कस्बे में हिंदू-मुस्लिम सौहार्द पर हुई कव्वाली, जवाबी कव्वाली में दिखा रोचक मुकाबला
सजेती के बरीपाल कस्बे में गल्ला मंडी के पास हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक के रूप में एक शानदार कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार रात 9 बजे किया गया।यह कार्यक्रम पिछले तीन वर्षों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम में कानपुर से आए प्रसिद्ध कव्वाल शरीफ परवाज और महिला कव्वाल सीमा परवीन के बीच जवाबी कव्वाली का रोचक मुकाबला देखने को मिला।