घाघरा: घाघरा आदिवासी कला संस्कृति भवन में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के सदस्यों की बैठक हुई
Ghaghra, Gumla | Sep 28, 2026 घाघरा स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन में झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा प्रखंड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार भगत ने की। बैठक में आगामी 30 सितंबर को झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा द्वारा आहूत झारखंड बंद को सफल बनाने को लेकर तैयारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।