राऊ: विधानसभा सत्र की कार्रवाई के लाइव प्रसारण पर याचिका, हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में मांगा जवाब
Rau, Indore | Apr 19, 2025 प्रदेश के कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव और सरदारपुर के कांग्रेस विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मध्यप्रदेश विधानसभा सत्र के दौरान कार्रवाई का लाइव प्रसारण ना दिखाए जाने को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डबल बैंच के माननीय न्यायाधीश विवेक रूसिया और गजेंद्र सिंह ने सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांग है।