राऊ: ब्राह्मण पर टिप्पणी के विरोध में राऊ नगर परिषद में अनुराग कश्यप का परशुराम सेवा द्वारा विरोध
Rau, Indore | Apr 20, 2025 फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के द्वारा जिस तरह से सोशल मीडिया पर ब्राह्मणों को लेकर टिप्पणी की गई है। उसके बाद से लगातार ब्राह्मण समाज फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ मोर्चा खोले हुआ है। इसी कड़ी में इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान टॉयलेट पर अनुराग कश्यप के फोटो लगाकर विरोध जताया और थाने ज्ञापन में भी दिया।