राऊ: दशहरा मैदान और महू नाका के अस्थायी सब्जी बाजार पर नगर निगम की कार्रवाई, 12 ट्रक सामान जब्त, सब्जियां चिड़ियाघर भेजीं
Rau, Indore | Apr 17, 2025 इंदौर नगर निगम ने बुधवार को दशहरा मैदान और महू नाका क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। यहां कई दिनों से सब्जी विक्रेताओं द्वारा अवैध रूप से ठेले लगाए जा रहे थे और सड़क किनारे झोपड़ियाँ बनाकर अस्थायी निवास भी बना लिए गए थे। इन अतिक्रमणों के चलते प्रतिदिन इन इलाकों में भीषण जाम की स्थिति बनती थी। वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहते थे।