राऊ: अरिजीत सिंह के शो के लिए नगर निगम ने 35 लाख रुपए मनोरंजन कर जमा करने के निर्देश दिए
Rau, Indore | Apr 18, 2025 इंदौर में प्रसिद्ध फिल्मी गायक अरिजीत सिंह का शो शनिवार को आयोजित होना है। जिसके मनोरंजन कर को लेकर निगम ने आयोजकों को पहले से पूरा टैक्स जमा करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन आयोजकों ने मात्र पांच लाख रुपए जमा करने की बात कही, जिस पर राजस्व विभाग ने आयोजकों को लौटा दिया और पूरी राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। जिसमें महापौर ने खुद को अरिजीत सिंह का फैन बताया।