सिकंदराबाद में यूजीसी विनियम 2026 के विरोध में बुधवार दोपहर समाज के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और एसडीएम सिकंदराबाद को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।