सिकंदराबाद के खुर्जा रोड पर एक मैरिज होम के पास बाइक सवार ने 8 साल के मासूम को रौंदा जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह से अपने परिजनों के साथ वापस घर जा रहा था तभी बाइक सवार ने उसे रौंद दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बाइक सवार को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।