मधुबनी जिले के बेनीपट्टी पोस्ट ऑफिस के समीप बीती रात मोहम्मद सनवर की रेडीमेड कपड़े की दुकान में आग लगने से करीब दो से ढाई लाख रुपये मूल्य के कपड़े जलकर राख हो गए। दुकानदार ने दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए बिक्री की उम्मीद में नया सामान मंगाया था, लेकिन आग की घटना ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अपनी आजीविका के एकमात्र सहारे को बर्बाद होते देख दुकानदार भावुक हो गए। उन्होंने आग लगाने की आशंका जताते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
#Benipatti #MadhubaniNews #BiharNews #FireIncident #ShopFire #BreakingNews #DENNewsMadhubani #Madhubani
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Benipatti News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Breaking News ] [ Benipatti Fire News ] [ Shop Fire Benipatti ] [ Ready Made Clothes Shop Fire ] [ Fire Incident Madhubani ] [ Mohd Sanwar Shop ] [ Bihar Local News ]