बहादुरपुर: दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के वीवीपैट वेयरहाउस का ज़िला अधिकारी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश
दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड स्थित वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में सुरक्षित रखे गए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह निरीक्षण सोमवार को दोपहर 2 बजे किया।