लखीसराय: नीट परीक्षा को लेकर लखीसराय में पुलिस ने चलाया विशेष रोको-टोको अभियान
शनिवार एवं रविवार के बीच रात्रि जिले भर में विशेष रोको-टोको अभियान चलाया गया. रविवार अपराह्न 12:40 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार अभियान का उद्देश्य आगामी नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न करना था. इसे लेकर वाहनों, आवासीय होटल, लॉज,साइबर कैफे, कोचिंग आदि जगहों जांच अभियान चलाया गया.