एकमा: परसागढ़ में स्वर्ण व्यवसायी से लूट के विरोध में बाजार बंद, पुलिस चौकी बहाली की मांग
Ekma, Saran | Aug 11, 2026 परसागढ़ में स्वर्ण व्यवसायी से लूट की घटना के विरोध में मंगलवार को स्थानीय सोना चांदी व्यवसाईयों ने अपनी दुकान बंद रखकर आक्रोश जताया। व्यवसायियों ने पारसगढ़ में पुनः पुलिस चौकी बहाल करने ,सड़कों पर पुलिस गस्त बढ़ाने ,लूट कांड में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।मौके पर विधायक मनोरंजन सिंह एवं थानाध्यक्ष रामबालक यादव पहुंचकर समस्या सुनी।