चांपा: अमरूवा गांव में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, सरपंच रोशन लाल ने किया शुभारंभ
बम्हनीडीह विकासखंड क्षेत्र के अमरूवा गांव में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच रोशन लाल बरेठ के द्वारा फीता काटकर एवं सिक्का उछालकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। बता दें कि अमरूवा गांव में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल कबड्डी की दशकों पुरानी परिपाटी है।