चांपा: अमरूवा गांव में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, सरपंच के द्वारा किया गया शुभारंभ
बम्हनीडीह विकासखण्ड क्षेत्र के अमरूवा गांव में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच रोशन लाल बरेठ के द्वारा फीता काटकर एवं सिक्का उछालकर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। अमरूवा गांव में छ्ग के पारम्परिक खेल कबड्डी की दशकों पुरानी परिपाटी है।