जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 9 फ़रवरी 2024 दिन शुक्रवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन प्रातः 11 बजे से रोजगार कार्यालय जांजगीर चांपा में किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में अघोर विद्यापीठ, पोड़ीदल्हा अकलतरा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।