चांपा: बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र सिवनी में यथावत रखने को लेकर कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
बहेराडीह के किसानों का धान खरीदी केंद्र सिवनी में यथावत रखने को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है। सालों से बहेराडीह गांव के किसानों का समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी सिवनी स्थित धान खरीदी केंद्र पर किया जा रहा था। जिसे अचानक धान खरीदी केंद्र सिवनी से बहेराडीह का नाम हटाकर धान खरीदी केंद्र कोसमंदा कर दिया गया है।