चांपा: चांपा के बिजली विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार, गिर रहे विद्युत खंभे को शिकायत के बाद भी हटाने की नहीं है फुर्सत।
चांपा। शहर का बिजली विभाग इन दिनों इतना गैरजिम्मेदार हो गया है कि शिकायत और बार बार आग्रह के बावजूद विभाग को किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है। शहर के रहसबेड़ा ब्राह्मणपारा में विनोद मिश्रा घर के पास विद्युत खंभा गिर रहा है, जो कभी भी कोई बडी दुर्घटना होने की संभावना है।