हरनौत: हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई का लोकार्पण, जनप्रतिनिधियों ने काटा फीता
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की गई है। शनिवार की दोपहर लगभग 2:30 बजे हरनौत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड लोक स्वास्थ्य इकाई का लोकार्पण किया गया। इसका लोकार्पण पटना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा किया गया। इस