मंझनपुर: रोजगार मेले से युवाओं को मिला नया सफर, CDO ने 35 चयनित अभ्यर्थियों को मंझनपुर विकास भवन में दिखाई हरी झंडी
कौशांबी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंझनपुर स्थित विकास भवन से 14 जुलाई 2025 को आयोजित रोजगार मेले में चयनित युवाओं को नया भविष्य संवारने के लिए रवाना किया। हरियाणा के भिवानी स्थित गौतम सोलर प्राइवेट लिमिटेड में चयनित कुल 35 अभ्यर्थियों को मंगलवार को समय करीब 2 बजे बस के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर विदा किया गया है।