मंझनपुर: हिसामपुर की सना पर ससुराल में कहर, मारपीट और आरोपों से हुई घायल, कई बार समझौते के बावजूद नहीं रुकी प्रताड़ना
करारी थाना के हिसामपुर गांव की रहने वाली मरियम पत्नी चांद बाबू ने अपनी बेटी सना के साथ ससुराल में हो रही मारपीट और प्रताड़ना का मामला उजागर किया है। मरियम ने बताया कि उसकी बेटी सना की शादी करीब सात वर्ष पूर्व चरवा थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी समीर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन सना को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।