मंझनपुर: उदहिन चौराहे पर खराब हुई एम्बुलेंस बनी जाम की वजह, आधे घंटे तक फंसे रहे राहगीर और वाहन
कौशांबी। मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाने के अंतर्गत आने वाले व्यस्तम उदहिन चौराहे पर मंगलवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक एम्बुलेंस बीच सड़क में अचानक खराब हो गई। करीब 5:30 बजे हुई इस घटना ने पूरे यातायात को अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एम्बुलेंस जिला अस्पताल मंझनपुर से मरीज को उतारकर लौट रही थी।