मंझनपुर: थोन गांव में आधी रात पिता पर किया गया जानलेवा हमला, दो सगे भाई गिरफ्तार, खेत के छप्पर में छिपे मिले आरोपी
मंझनपुर सर्किल के थाना मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र के ग्राम थोन में बुजुर्ग पर आधी रात किए गए प्राणघातक हमले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल दो सगे भाई, बचोली मिश्रा और राजकुमार मिश्रा, को पुलिस ने मंगलवार को खेत के छप्पर से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपकर रह रहे थे।