मंझनपुर: क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टेडियम ब्बायज बी ने आर्या पब्लिक स्कूल को 99 रन से हराया, कौशाम्बी स्टेडियम में हुआ खेल
कौशांबी जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का आयोजन मंगलवार को समय करीब 12 बजे कौशांबी स्टेडियम में किया गया। आज दूसरा पूल का पहला मुकाबला स्टेडियम ब्बायज ‘ए’ और चौधरी दिग्गज सिंह टीम के बीच होना था, लेकिन चौधरी दिग्गज सिंह की टीम मैदान पर नहीं पहुंची, जिसके चलते स्टेडियम ब्बायज ‘ए’ को वॉकओवर मिल गया।